Breaking News

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें  बहुरूपिया बता दिया है। ललन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी बहरूपिया की तरह 12 दिन में 12 रूप दिखाते हैं।

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें  बहुरूपिया बता दिया है। ललन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी बहरूपिया की तरह 12 दिन में 12 रूप दिखाते हैं।

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह
जदयू अध्यक्ष ललन सिंह – फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। ललन सिंह शुक्रवार को पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में एक  मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। ललन सिंह के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमाने की संभावना बढ़ गई है। भाजपा इसे मुद्दा बना सकती है।

 ललन सिंह ने पीएम मोदी को बहुरूपिया बताया
ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरूपिया हैं।  बहरूपिया जैसे 12 दिन में 12 रूप दिखाता है, मोदी भी ठीक वैसे ही हैं। मगर पिछड़े समाज के लोगों के बीच आकर इनका चेहरा बेनकाब हो गया है। वे घूम-घूमकर खुद को पिछड़ा वर्ग का बताते हैं, जबकि वे वास्तविक में पिछड़ा हैं ही नहीं। ललन सिंह ने कहा कि मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल कर दिया था। इसलिए वे वास्तविक में ओबीसी हैं ही नहीं।

पीएम मोदी ने कहीं पर भी चाय नहीं बेची 
ललन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने कहीं पर भी चाय नहीं बेची, बल्कि ढोंग कर रहे हैं। वे चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें बीते आठ साल के कामों का हिसाब देना चाहिए। काम के नाम पर कुछ नहीं हुआ है।उन्होंने भाजपा पर आरक्षण खत्म करने का भी आरोप लगाया।  उन्होंने कहा कि पटना उच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में दिया गया शहरी निकाय चुनावों को लेकर आदेश, भाजपी की साजिश का परिणाम था। बता दें कि हाल ही में पटना उच्च न्यायालय ने राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी, ईबीसी के लिए आरक्षण को अवैध घोषित किया गया था।

भाजपा ने बोला हमला
वहीं ललन सिंह के बयान पर भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तिखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह ने स्तरहीन टिप्पणी की है। ऐसा बयान स्वीकार्य नहीं है। राजनीति का स्तर अच्छा होना चाहिए। प्रसाद ने कहा कि ललन सिंह खुद पीएम मोदी के नाम पर सांसद का चुनाव जीता है।

About Raja Jadon

Check Also

चुनावी बॉंड के जरिये 2020-21 में पांच क्षेत्रीय दलों ने 250.60 करोड़ रुपये चंदा प्राप्त होने की घोषणा की:एडीआर

एडीआर की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2020-21 वित्तीय वर्ष में 31 क्षेत्रीय पार्टियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *