Breaking News

Elon Musk: यूक्रेन में इंटरनेट सेवाएं रोकने के संकेत, मस्क बोले- अब अमेरिकी सेना चुकाए स्टार लिंक का बिल

एलन मस्क ने कहा है कि वे अनिश्चितकाल तक ये सेवा जारी नहीं रख सकते। उन्होंने अमेरिकी सेना से कहा है कि आगे की सेवाओं का बिल वह चुकाए। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच स्टारलिंक ने देश की ठप पड़ी संचार व्यवस्था का कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विस्तार

जंग से जर्जर हो चुके यूक्रेन में इंटरनेट सेवाएं ठप हो  सकती हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने यूक्रेन में अपनी कंपनी स्टारलिंक की उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाएं लगातार जारी रखने में हाथ खड़े कर दिए हैं।

एलन मस्क ने कहा है कि वे अनिश्चितकाल तक ये सेवा जारी नहीं रख सकते। उन्होंने अमेरिकी सेना से कहा है कि आगे की सेवाओं का बिल वह चुकाए। इससे पहले गुरुवार को आई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि स्टारलिंक ने अमेरिकी सेना को सूचित किया है कि वह अब इंटरनेट सेवाओं का खर्च नहीं उठा सकेगी। एलन मस्क ने भी इस रिपोर्ट की पुष्टि कर दी है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच स्टारलिंक ने देश की ठप पड़ी संचार व्यवस्था का कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मस्क ने पेंटागन को लिखा पत्र
मस्क ने इस आगे इंटरनेट सेवाएं जारी नहीं रख पाने को लेकर अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन का पत्र लिखा है। मस्क ने ट्वीट किया कि स्पेसएक्स पुराना बिल नहीं मांग रही है, बल्कि अनिश्चितकाल तक सेवाएं जारी रखने में असमर्थता जता रही है।

उधर, पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग इस मुद्दे पर मस्क के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि पेंटागन को स्पेसएक्स के प्रमुख का पत्र मिला है। पत्र में मस्क ने यह भी कहा कि यूक्रेन में इंटरनेट सेवाओं पर पहले ही 8 करोड़ डॉलर खर्च हो चुके हैं। इस साल के अंत तक यह खर्च 10 करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है।

मस्क के इस पत्र से यह दावा भी गलत साबित हुआ है कि पूर्व में यूक्रेन भेजे गए 20 हजार टर्मिनल में से करीब 85 फीसदी का खर्च अमेरिका, पोलैंड व अन्य देशों ने उठाया था। मस्क ने कहा कि वे कुछ और टर्मिनल यूक्रेन भेज सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक इंटरनेट सेवाओं का खर्च नहीं उठा सकते।

About Raja Jadon

Check Also

शहीदों की विधवा औरतें खत्म करना चाहती हैं अपनी जिंदगी, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Pulwama attack martyrs widows: भारत में सुरक्षाबलों के खिलाफ हुए वीभत्स पुलवामा हमले के वर्षों बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *