Breaking News

Govardhan Puja 2022 Date: इस साल दिवाली के अगले दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा, टूटेगी परंपरा, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2022 Date: इस साल गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर 2022 को होगी. इस दिन गोवर्धन पर्वत, गोधन यानि गाय और भगवान श्री कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है. इसके साथ ही वरुण देव, इंद्र देव और अग्नि देव आदि देवताओं की पूजा का भी विधान है.लेकिन इस साल गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन नहीं मनाई जाएगी, जानें क्या है इसके पीछे का कारण.

Govardhan Puja 2022 date:

आमतौर पर हर साल दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है. लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा. इस साल सूर्यग्रहण  दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर 2022 को लगने जा रहा है जिसके चलते  गोवर्धन पूजा का त्योहार दिवाली के अगले दिन नहीं बल्कि 26 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा. इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर 2022 को है. गोवर्धन पूजा को भगवान श्रीकृष्ण की ओर से इंद्र देव को पराजित किए जाने के  उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

गोवर्धन पूजा कार्तिक माह की शुक्ल प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन कई तरह की चीजें पकाई जाती हैं और भगवान कृष्ण को अर्पित की जाती हैं. तो आइए जानते हैं इस साल गोवर्धन पूजा का समय, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

गोवर्धन पूजा 2022 शुभ मुहूर्त (Govardhan Puja 2022 Shubh Muhurat)

गोवर्धन पूजा बुधवार, अक्टूबर 26, 2022 को
गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – सुबह 06 बजकर 36 मिनट से सुबह 08 बजकर 55 मिनट तक

अवधि – 02 घण्टे 18 मिनट्स

प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 25, 2022 को शाम 04 बजकर 18 मिनट से शुरू
प्रतिपदा तिथि समाप्त – अक्टूबर 26, 2022 को शाम 02 बजकर 42 मिनट पर खत्म

About Rahul Saini

Check Also

Budhwar Ke Upay: केसर का यह उपाय बदल देगा आपकी किस्मत, बस बुधवार के दिन करें ये काम

Budhwar Ke Upay: शुभ फलों की प्राप्ति के लिए, अपने बिजनेस की गति को आगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *